बड़ी खबर- बस- ट्रक हादसे में गई 8 लोगों की जान तथा 16 से भी ज्यादा लोगों की हालत गंभीर…. पढ़ें पूरी खबर

झारखंड। आज दिनांक 5 जनवरी 2022 को बुधवार की सुबह झारखंड के पाकुड़ जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है दरअसल पाकुड़ जिले में एक ट्रक और बस की टक्कर होने से बहुत भयंकर एक्सीडेंट हो चुका है तथा इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई व 16 से भी अधिक लोग गंभीर हालत में है। यह घटना अमरापाड़ा थाना इलाके के पड़ेर कोला गांव के समीप घटी है। तथा इस हादसे में मौतों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

दरअसल सर्दी के कारण और लोगों के बेहोश होने के कारण पुलिस को दुर्घटना का सही आंकड़ा नहीं मिल पा रहा है लेकिन पुलिस मृतकों और घायल लोगों की पहचान करने में जुटी है तथा मरने वालों में महिलाएं भी शामिल है। मृतकों व घायल लोगो के शरीर सड़क पर बिखरे हुए हैं। दरअसल ट्रक में एलपीजी सिलेंडर भरे पड़े थे जिस कारण सामने से आ रही बस और ट्रक की टक्कर के बाद दोनों वाहनों को काफी क्षति पहुंची है तथा वाहनों में सवार यात्रियों को अपनी जान गवानी पड़ी है स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या 10 है मगर मौके पर पहुंची पुलिस ने मरने वाले लोगों की संख्या 8 बताई हैं हालांकि पुलिस अभी मौके पर जांच पड़ताल कर रही है। ट्रक और बस हादसा इतना भयंकर था के आसपास के लोग भी वहां पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने बताया है कि जांच पड़ताल जा रही है यदि कोई भी जानकारी मिलती है तो इस बारे में बताया जाएगा।