
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के संबंध में वैज्ञानिकों ने कई बड़े खुलासे किए हैं इस वायरस के संबंध में दक्षिण अफ्रीकी वैज्ञानिकों का कहना है कि उनकी इस वायरस को लेकर की गई नई स्टडी में पता चला है, कि ओमिक्रोन वेरिएंट कोरोना के बाकी वैरीअंट का सफाया करने में सक्षम है। ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित हुए मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता ज्यादा मात्रा में नहीं पड़ रही है तथा इस वायरस से मौतों का आंकड़ा भी काफी कम है हालांकि शुरुआत में इस वायरस के फैलने की क्षमता काफी अधिक है तथा यह काफी तेजी से फैलेगा मगर जो लोग इस वायरस के संक्रमण को मात देकर इस वायरस से उबर चुके हैं अब वे लोग कोरोना के अन्य वायरस जैसे कि डेल्टा को मात देने में सक्षम होंगे। तथा इस वायरस से कोरोना के अन्य वायरसो का सफाया हो रहा है।
ओमिक्रोन वेरिएंट डेल्टा को धीरे-धीरे खत्म कर रहा है। इस संबंध में दक्षिण अफ्रीका के डरबन में अफ्रीका हेल्थ रिसर्च इस्टिट्यूट के एक वायरोलाजिस्ट एलेक्स सिगल का कहना है, कि स्टडी में पता चला है कि हम लोग कोरोना के अन्य वायरसो की अपेक्षा ओमिक्रोन वेरिएंट के साथ आसानी से रह पा रहे हैं और यह वेरिएंट डेल्टा को भी हटा रहा है और क्या पता यह काफी अच्छी खबर है कि ओमिक्रोन वेरिएंट डेल्टा का सफाया कर रहा है। तथा साथ ही में उन्होंने यह भी कहा कि यह वायरस अन्य वायरसो की अपेक्षा कम नुकसान पहुंचाएगा।
इसके साथ ही लंदन स्कूल ऑफ़ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन के एक महामारी वैज्ञानिक कार्ल पियर्सन ने बताया है कि ओमिक्रोन वेरिएंट के फैलने के साथ ही डेल्टा में कमी आ रही है। इसके अलावा दुनिया के अन्य वैज्ञानिकों ने भी कहा है कि ओमिक्रोन वेरिएंट से उबर चुके मरीजों पर रिसर्च करने के बाद पाया गया है कि इन लोगों में हाई लेवल के एंटीबॉडी पाए गए हैं जो कि डेल्टा के खिलाफ काफी प्रभावशाली हैं। तथा वैज्ञानिकों ने भी बताया कि कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन इस घातक बीमारी से निजात दिलाने में सक्षम हो सकता है। लेकिन वैज्ञानिकों ने साथ में यह भी कहा है कि यह वायरस पीढ़ियों तक सुप्रीम नहीं बना रह सकता इसलिए आने वाले कुछ दिनों में इसके और अधिक लक्षण देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मगर शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार यह वायरस घातक महामारी से निजात दिलाने में सक्षम है।

