![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड में किच्छा के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा हो गया है| 8 लोगों की मौत हुई है और 37 लोग घायल बताए जा रहे हैं| हालांकि प्रशासन ने 5 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है| घायल लोगों का उपचार चल रहा है|
बताते चलें कि उधम सिंह नगर जिले के पास हुए इस हादसे की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई| आंखों के सामने अपनों के शव देख परिजन बिलख उठे|मौके पर पहुंची पुलिस और जिला प्रशासन के लोग राहत और बचाव कार्य में लग गए| शक्ति फार्म क्षेत्र के बसगर गांव निवासी करीब 45 से 50 श्रद्धालु बॉर्डर स्थित यूपी क्षेत्र में आने वाले उत्तम नगर स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने जा रहे थे| कहा जा रहा है कि उत्तम नगर गुरुद्वारे में हर रविवार को गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ और लंगर का कार्यक्रम आयोजित होता है| जिसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालु निकले थे| सिरसा चौकी, बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में आता है| चौकी के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली पहुंचने के बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने जोर से टक्कर मार दी| जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई| यह घटना आज सुबह 9:00 बजे हुई| हादसे में सड़क के आसपास घायल लोग बिखरे हुए थे| स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची| जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ| जिसके बाद 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई हैं|
हालांकि, अभी पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)