
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बड़ा हादसा हुआ है| पहलगाव के चंदनवाड़ी मे आईटीबी के जवानों से भरी बस खाई में गिर गई| हादसे में 6 जवान शहीद हुए हैं| जबकि कई घायल हुए हैं| बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है| मौके पर 19 एंबुलेंस तैनात है|
जानकारी के मुताबिक सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे| अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद जवान लौट रहे थे| इस दौरान ब्रेक फेल होने के बाद बस नदी में गिर गई| फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है|
पुलिस के अनुसार, अनंतनाग जिले में चंदनवाड़ी पहलगाम के पास सड़क दुर्घटना में आईटीबीपी के 6 जवान शहीद हुए हैं| जबकि कई अन्य घायल हुए हैं| जिन्हें इलाज के लिए सेना के अस्पताल श्रीनगर ले जाया जा रहा है|
