गुजरात में ऐतिहासिक जीत के बाद भूपेंद्र रजनीकांत पटेल ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

आज भूपेंद्र रजनीकांत पटेल ने दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की| प्रधानमंत्री मोदी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए| इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा समेत भाजपा शासित राज्यों के नेता मौजूद रहे| गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भूपेंद्र पटेल को सीएम पद की शपथ दिलाई| मुख्यमंत्री के बाद राज्यपाल ने कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई|


बता दें कि भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव में इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है| भाजपा ने 156 सीटों पर जीत हासिल की है| गुजरात में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी खराब रहा| कांग्रेस को इस बार 17 सीटों पर ही जीत मिली| वहीं आम आदमी पार्टी को 5 सीटों पर जीत मिली|