सावधान -: फर्जी खबर फैलाने वाले यूट्यूब चैनल बैन, 85.73 लाख सब्सक्राइबर

नई दिल्ली| केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा, अन्य देशों से संबंधित और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े कथित दुष्प्रचार के मामले में एक पाकिस्तानी चैनल समेत आठ यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश दिया है| इन चैनलों के 114 करोड़ व्यूज यानी इन्हें 114 करोड़ बार देखा गया और 85.73 लाख सब्सक्राइबर है|


जानकारी के मुताबिक, जिन चैनल को सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के तहत ब्लॉक किया गया उनमें 7 भारतीय समाचार चैनल है| इन चैनलों के कंटेंट से धन अर्जित किया रहा था| इन चैनलों ने भारत सरकार द्वारा धार्मिक संरचनाओं को ध्वस्त किए जाने, धार्मिक त्योहारों को मनाने पर प्रतिबंध लगाए जाने, भारत में धार्मिक युद्ध की घोषणा जैसे झूठे दावे किए| ऐसा पाया गया कि इनमें मौजूद वीडियो संप्रदायिक सभ्दाव और देश में सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ सकती है| इन यूट्यूब चैनल का इस्तेमाल भारतीय सशस्त्र बलों और जम्मू-कश्मीर जैसे विभिन्न विषयों पर भी फर्जी खबरें पोस्ट करने के लिए किया जाता था| ऐसे चैनलों के संज्ञान में आते ही केंद्र सरकार ने इन पर बैन लगा दिया है|