सावधान – बच्चों पर दिखा कोरोना का असर, यहां हफ्ते भर में लाखों बच्चे संक्रमित

वैक्सीनेशन की दौड़ में अभी तक बच्चों का नंबर नहीं आया है| हालांकि बच्चों का टीकाकरण करने की बात जोरों पर है| इसी बीच एक बुरी खबर सामने आ रही है पिछले 1 सप्ताह के दौरान अमेरिका में 133,000 बच्चों में कोरोना संक्रमण पाए जाने से हड़कंप मचा हुआ है|


अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स एंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल एसोसिएशन ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें यह जानकारी दी गई है कि अमेरिका में 1 सप्ताह के अंदर 133,000 बच्चे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं| आंकड़ों के अनुसार कह सकते हैं कि अमेरिका में अभी कुल जितने संक्रमित मरीज है उनमें 11% बच्चे शामिल है|

अमेरिका के वरिष्ठ वैज्ञानिक एंटनी फाउची कुछ समय पहले कहा था कि देश में अभी ओमिक्राॅन वैरीएंट से संबंधित बहुत कम मामले सामने आए हैं, अभी भी डेल्टा स्वरूप के चलते संक्रमण बढ़ रहा है|


सभी देशों में कोरोना की दूसरी लहर थोड़ी धीमी पड़ने पर लॉकडाउन में सख्ती कम करना शुरू कर दिया| जिस कारण संक्रमण में वृद्धि हो गई| भारत की बात करें तो अभी तक यहां बच्चों का टीकाकरण नहीं हुआ है और अगर बच्चों में यह संक्रमण फैलता है तो कोरोना की तीसरी लहर बहुत खतरनाक साबित हो सकती है| इसलिए हमें पहले से ही सतर्क रहने की जरूरत है|