सावधान -: नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, जीजा-साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आजकल कई प्रकार के ठगी के मामले सामने आ रहे हैं| ऐसा ही एक मामला एम्स ऋषिकेश में नौकरी दिलाने के नाम पर हुई है|


बता दें जीजा-साले ने 10 लोगों से लाखों की ठगी की है| मामले में शिकायत के बाद क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|
एसओ क्लेमेंटटाउन शिशुपाल राणा के मुताबिक, अमित कुमार निवासी बुग्गावाला हरिद्वार ने तहरीर देते हुए बताया कि 2018 में उनका संपर्क कुश उनियाल निवासी सुभाष नगर और उसके साले अजय रावत उर्फ उज्जी रावत निवासी क्लेमेंटटाउन से हुआ|

उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों ने अपनी बड़ी पहुंच का हवाला देते हुए पीड़ित को एम्स में प्रोआरओ के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया| इसके एवज में 10.50 लाख रुपये लिए| इसके बाद न तो नौकरी मिली और न ही आरोपी रकम वापस कर रहे हैं| पीड़ित के नौ अन्य परिचितों से भी डाट इंट्री ऑपरेटर, वार्ड अटेंडेंट आदि पद पर नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपए हड़प लिए| आरोपियों के खिलाफ 2018-19 में ऋषिकेश कोतवाली में भी मुकदमा दर्ज हुआ था| इनके अलावा आरोपियों ने कई अन्य लोगों से भी ठगी की थी|