सावधान – सामने आया omicron (ओमिक्रोन) का नया लक्षण, skin पर नजर आएंगे यह अनोखे……

ओमिक्रोन बहुत तेजी से पूरे विश्व में फैल रहा है| साथ ही अच्छी खबर यह है कि इसके मरीज ज्यादा गंभीर नहीं हो रहे हैं| ज्यादातर ऐसे मरीज है जिनका इलाज घर पर ही हो रहा है| लेकिन इसकी सबसे बड़ी समस्या यह है कि इस वैरीएंट के लक्षणों का अभी तक साफ तौर पर पता नहीं चल पाया है|


अभी तक संक्रमित हो चुके मरीजों में से कितने ही ऐसे मरीज हैं, जिनमें कोई भी लक्षण देखने को नहीं मिले| वैसे माने तो अभी तक ओमिक्रोन के बहुत से लक्षण सामने आ चुके हैं, लेकिन अब एक ऐसा नया लक्ष्मण भी देखने को मिला है जो पहले के लक्षणों से बिल्कुल अलग है, और इसे बिल्कुल नजरअंदाज नहीं किया जा सकता|


स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, ओमिक्रोन का एक ऐसा लक्षण सामने आया है जो पहले के लक्षणों से बिल्कुल अलग है| यह ओमिक्रोन लक्षण त्वचा पर दिखाई देता है| इसमें skin पर रैशेज हो जाते हैं| जानकारी के अनुसार यह पता चला है कि ओमिक्रोन से संक्रमित लोगों में skin में चकते की समस्या देखी जा सकती है|


विशेषज्ञ इसे ओमिक्रोन का प्रमुख लक्षण मान रहे हैं| साथ ही विशेषज्ञों ने इसे नजरअंदाज न करने की सलाह दी है|


आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि skin rashes तो आम बात है| हम कैसे पहचाने की ओमिक्रोन वाले कौन से रेशैज है?


एक्सपर्ट्स के अनुसार, ओमिक्रोन में आपकी skin पर दो अलग-अलग प्रकार की skin रैशेज देखे जा रहे हैं| इनकी खास बात यह होगी कि यह रेशैज अचानक और बहुत ज्यादा मात्रा में उभरते हैं, साथ ही यह छोटे-छोटे दानों के रूप में देखे जा रहें हैं, और इसमें आपको खुजली भी महसूस होगी| यह खुजली हथेलियों या तलवों से शुरू होती है, और यह काफी तेजी से महसूस होती है| वहीं दूसरी तरफ की skin rashes में यह घमौरी की तरह लगता है, और यह पूरी skin पर फैल जाता है| यह आपको घुटनों, कोहनी और हाथ-पैरों पर ज्यादा होती है| अगर आपको भी इस प्रकार के लक्षण दिखते हैं तो तुरंत कोरोना जांच करवाएं|