
रूस और यूक्रेन के विवाद की स्थिति ने अब युद्ध का रूप ले लिया है| राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सैनिक कार्यवाही की आदेश के बाद रूस और भी ज्यादा हमलावर होता जा रहा है| जानकारी के अनुसार रूस ने यूक्रेन के 2 गांव पर कब्जा कर लिया है| वहीं मिसाइल हमले में अब तक 7 लोगों की जान जा चुकी है| पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई के आदेश देते हुए कहा कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी| पुतिन ने यूक्रेन कि सेना को धमकी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दे नहीं तो युद्ध को टाला नहीं जा सकता| आगे पुतिन ने कहा कि अगर कोई दूसरा देश बीच में आता है तो उसके खिलाफ भी जवाबी कार्रवाई होगी| यूक्रेन में रूस के हमले के बाद हालात बहुत अधिक भयावह हो गए हैं| कीव-खरकीव मिकोलायिक और आसपास के कई शहरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है| इसी दौरान यूक्रेन के अलग-अलग जगह पर फसें भारतीय छात्रों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह भारत वापस आना चाहते हैं लेकिन उनके सामने अभी भी कई मुश्किलें हैं| ऐसे में छात्रों ने भारत सरकार से खुद को बचाने के लिए गुहार लगाई है|

