चंपावत (पाटी)| आज देवीधुरा में बग्वाल होगी| बग्वान खोलीखांडक्ष दुबाचौड़ मैदान में फल और फूलों से खेली जाएगी| चारखाम (चम्याल, गहड़वाल, लमगड़िया, वालिग) और सात थोक के योद्धा बग्वान में शिरकत करेंगे| इसके लिए योद्धाओं के फर्रे तैयार है| शुभ मुहूर्त के अनुसार बग्वान दोपहर 1:00 बजे बाद शुरू होगी| मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे| डीएम नरेश सिंह भंडारी और एसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि बग्वान की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है|
बताते चलें कि बग्वाल के दौरान क्षेत्र की शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी| चंपावत के आबकारी निरीक्षक हरीश जोशी ने कहा कि देवीधुरा और पाटी की शराब की दुकानें शुक्रवार को बंद रहेंगी| गुरुवार रात में इन दुकानों को सील कर दिया गया था|
आइए जानते हैं क्या है बग्वान -:
चार प्रमुख खाम चम्याल, वालिग, गहड़वाल और लमगड़िया खाम के लोग पूर्णिमा के दिन पूजा अर्चना कर एक दूसरे को बग्वान का निमंत्रण देते हैं| पूर्व में यहां नरबलि दिए जाने का रिवाज था| लेकिन जब चम्याल खाम की एक वृद्धा के इकलौते पुत्र की बलि की बारी आई तो वंश नाश के डर से उसने मां वाराही की तपस्या की| देवी मां के प्रसन्न होकर पर वृद्धा की सलाह पर चारों खामों के मुखियाओं ने आपस में युद्ध कर एक मानव बलि के बराबर रक्त बहाकर एक पूजा करने की बात स्वीकार ली| तभी से बग्वाल शुरू हुई है|