बागेश्वर- अजीब गुंडागर्दी……. घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट, पढ़ें पूरी खबर

बागेश्वर। 18 दिसंबर 2021 को शनिवार के दिन पटवारी क्षेत्र विलखेत के देवली गांव निवासी कमला चतुर्वेदी पत्नी श्री ललित मोहन ने राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है कि शुक्रवार की रात तकरीबन 11:00 बजे रमेश सिंह और नारायण सिंह निवासी मयूं गांव उनके घर में घुस गए और उनके साथ मारपीट करने लगे जिसके कारण दोनों महिलाएं घायल हो गई तथा कमला चतुर्वेदी की बेटी बेहोश हो गई तथा उन्होंने बताया कि मारपीट के दौरान कमला चतुर्वेदी के कान से एक सोने का गहना भी खो गया है तथा उस घटना से वह लोग काफी भयभीत हैं।

Advertisements

उनके द्वारा दी गई तहरीर के बाद राजस्व पुलिस ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण करवाया तथा उनके द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि रमेश सिंह और नारायण सिंह के खिलाफ वे आगे की कार्यवाही करेंगे।