
उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर आबादी के बीच तेंदुआ दिखने से हड़कंप मच गया। बता दे कि सिल्ली गांव में तेंदुआ आबादी के बीच दिखा और उसे भगाने के लिए ग्रामीण शोर मचाने लगे। तभी तेंदुआ दूसरी गांव की ओर भाग निकला।
तेंदुए के सिली गांव में आने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी गांव में पहुंच गई और ग्रामीणों से दिन में झाड़ियो के आसपास ना जाने की अपील की गई और शाम को अकेले घर से न निकलने के लिए कहा गया। बता दें कि इन दिनों तेंदुए की आबादी में दिखने की सूचना मिल रही है इसलिए ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। इसके अलावा धैना गांव में एक बकरी को भी तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया और ग्राम प्रधान हरीश भट्ट द्वारा पिंजरा लगाने की मांग की गई है।

