बागेश्वर:- छुट्टी लेकर घर आया था व्यक्ति बोल्डर की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत

उत्तराखंड राज्य में बारिश के कारण जगह-जगह से मलबा व बोल्डर गिर रहे हैं जिसके कारण कई लोगों की जान भी जा चुकी है। बता दें कि एक ऐसी ही खबर बागेश्वर से सामने आई है जहां बोल्डर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने स्वजनों को शव सौंप दिया है। बता दें कि वर्षा के कारण जगह-जगह भूस्खलन रहा है। कपकोट के बड़ेत गांव के 50 वर्षीय दयाल पाठक पुत्र उर्बा दत्त पाठक घास काट रहे थे तभी बारिश हो रही थी और बड़ेत मोटर मार्ग की कटिंग का मलबा तथा बोल्डर गिरने लगा जिसकी चपेट में आने से वह खाई में गिर गए। परिवार वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी उन्हें खाई से निकाला गया और अस्पताल भेजा गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बता दें कि मृतक दिल्ली में नौकरी करता था और 4 दिन पहले ही घर आया था। मृतक ने 2010 में आई आपदा में अपना इकलौता पुत्र कर्ण पाठक भी खो दिया और अब खुद भी बोल्डर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई है।