बागेश्वर:- निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिला कंकाल…..पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां नेपाली मूल के मजदूर का कंकाल एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से मिला है। जानकारी के मुताबिक मजदूर लंबे समय से बीमार चल रहा था। कपकोट के मुख्य बाजार बिल्डिंग के भीतर मानव नर कंकाल मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और एलआईयू की सूचना पर स्थानीय लोगों के साथ पहुंची पुलिस ने जब छानबीन की तो मृतक की पहचान नेपाली मूल के मजदूर के रूप में हुई मजदूर के मौत की आशंका उसके बीमार होने के कारण जताई जा रहे है। पुलिस को इस मामले से संबंधित सूचना आज रविवार को मिली और बिल्डिंग का काम पिछले कई समय से रुका हुआ था जिसके चलते मजदूर का शव कंकाल में तब्दील हो गया था। नेपाली मूल का मजदूर विनोद पहले एक मंदिर में रहता था और बीमारी के चलते उसने बाद में इस निर्माणाधीन बिल्डिंग में शरण ले ली और वही उसकी मौत हो गई। उसका कंकाल जिला अस्पताल भेज दिया गया है जिसके बाद अब मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply