बागेश्वेर:- गरुड़ में पैन्शनर्स कर्मचारी संगठन ने किया वरिष्ठ नागरिक का सम्मान……सर्वसम्मति से पारित हुए पांच प्रस्ताव

गरुड़ ( बागेश्वर ) । शगुन बैंकट हाल सभागार टीटबाजार टानीखेत में सम्पन्न गवर्नमेंट पैंशनर्स वैलफेयर आर्गेनाइजेशन तथा राज्य कर्मचारी अधिकारी,शिक्षक पैन्शर्नस संगठन की संयुक्त बैठक में वृद्ध माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों को जिला अस्पतालों एवं भारतीय स्टेट बैंक शाखाओं में अलग से पंक्ति बनवाकर वरिष्ठ नागरिक संरक्षण अधिनियम 2007 एवं उत्तराखंड सरकार वरिष्ठ नागरिक संरक्षण अधिनियम 2011 के अनुसार सम्मान दिये जाने एवं केन्द्र सरकार की भाति अपने पैन्शनरो को क्रमशः 65 वर्ष में 5%, 70वर्ष में 10%,75वर्ष में 15% किये जाने की मांग उत्तराखंड सरकार से किये जाने सहित अनेक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।


डॉ, प्रताप सिंह गड़िया की अध्यक्षता में सम्पन्न इस बैठक संयोजक पूर्व प्रधानाचार्य नन्दन सिंह अल्मिया ने संगठन के वयोवृद्ध नागरिक शेर सिंह धपोला को माल्यार्पण के साथ ही साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । बैठक में अन्य राज्यों की भांति पैन्शनरो की पैन्शन से वसूली 15वर्ष से घटाकर 11वर्ष की जाने , 65वर्ष में 5%,70वर्ष‌ में 10%,75वर्ष में 15%,पैन्शन बृद्धि किये जाने, वरिष्ठ नागरिकों को अस्पतालों,बैंकों में अलग से पंक्ति बनवाकर वरिष्ठ नागरिक संरक्षण अधिनियम का पालन किये जाने ,पूर्व की भाति आधार कार्ड के अनुसार रेलवे में क्रमशः 65वर्ष,70वर्ष एवं 75वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों को टिकट में छूट दिये जाने सहित अनेक प्रस्ताव पारित किए गए।
सदस्यों ने रेलवे में 60वर्ष के वरिष्ठ नागरिक को टिकट में छूट मिलने एवं उत्तराखंड रोडवेज की बस में 65वर्ष के बाद टिकट माफी को दोहरा मापदण्ड बताते हुए 60वर्ष लागू किये जाने तथा जिन पैनशनर्रो को 15वर्ष पूरे हो चुके हैं। उनका पैसा पूर्ण दिये जाने,दोनों संगठनों का एकीकरण किये जाने की भी मांग की।
इस अवसर पर हरीश चंद्र आर्या,के आर आर्या,उमेद सिंह रावत,रवीन्द्र प्रकाश आर्य,मोहन चन्द्र पन्त,मोहन चन्द्र कनसेरी,नारायण सिंह,मन्जू पाण्डेय ,पूरन गिरि गोस्वामी ने संगठन की सदस्यता ली । सभी नये सदस्यों को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव, संयोजक द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । बैठक का संचालन महामंत्री धनसिह कनवाल ने किया।