बागेश्वर:- खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही पंत जयंती का समापन

बागेश्वर। विवेकानंद इण्टर कालेज गरुड़ में आयोजित महाकवि सुमित्रानंदन पंत जयन्ती कार्यक्रम के दौरान बहिन पल्लवी जोशी,बंदना जोशी, विवेकानंद जोशी और दक्ष बड़सीला ने महाकवि सुमित्रानंदन पंत जीवनी पर आधारित कविताओं व भाषणों से उपस्थित जनों का मन मोह लिया।


समिति के उपाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नन्दन सिंह अल्मिया ने सभी उपस्थित जनों का आभार जताया। छायावादी कवि सुमित्रानंदन पंत जीवनी पर उनके प्रकृति प्रेम, बाल्यकाल की विधायों पर प्रकाश डाला।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि वयोवृद्ध साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट , प्रधानाचार्य कैलाश चन्द्र जोशी,समिति के अध्यक्ष रतन सिंह किरमोलिया, उपाध्यक्ष नन्दन सिंह अल्मिया और सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार रमेश चन्द्र पाण्डेय (बृजवासी) ने दीप प्रज्वलित कर महाकवि सुमित्रानंदन पंत की प्रतिमा को माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये ।
विद्यालय प्रधानाचार्य कैलाश चन्द्र जोशी ने साल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उन्हें स्मृति चिन्ह् प्रदान किया ।
मुख्य वक्ता साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट ने जग के उर्बर आंगन में बरसों ज्योर्तिमय कण,बरसो लघु लघु तृण पर ,से चिर अव्यय चिर नूतन से अपने अभिभाषण की शुरुआत की। अपने संस्मरणों में उन्होंने कहा कि एक बार मैंने महाकवि से शिकायत की कि आप कौसानी नहीं आते इससे हमें अच्छा नहीं लगता । पन्त ने कहा कौसानी एक मनोरम स्थान है,मेरे वहां जन्म लेने से उसकी महत्ता नहीं बल्कि मेरी महत्ता बढ़ी है। मेरे वहां न जा सकने पर भी एक न एक दिन स्वयं कौसानी ख्याति प्राप्त करेगा । उन्होंने पन्त जी द्वारा रचित वीणा,ग्रन्थि,पल्लव, गुंजन लोकायतन आदि पर सविस्तार जानकारियां दी।

खोलिया विवेकानंद इण्टर कालेज गरुड़ में आयोजित महाकवि सुमित्रानंदन पंत जयन्ती कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य कैलाश चन्द्र जोशी ने भ्रामरी जन कल्याण समिति के विचारों का हार्दिक स्वागत जताते कहा कि विद्यालय में आज दूसरी बार महाकवि सुमित्रानंदन पंत जयन्ती कार्यक्रम मनाया जा रहा है। समिति का प्रस्ताव विद्यालय प्रवंधन सहर्ष स्वीकार करता है अब से विद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष इस कार्यक्रम को आयोजित किया जायेगा। उन्होंने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन समिति के उपसचिव एवं विद्यालय सहायक प्रधानाचार्य चन्द्र शेखर बड़सीला ने किया ।
कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष जीत सिंह नेगी, उमेशचंद्र, दीप चन्द्र,गणेश जोशी,सुरेश जोशी,शंकरसिंह,हिमांशु,जगमोहन,अशोक,प्रमोद,सतीश,धन्नजय,राजेश,जगदीश,भावना,इन्द्रा,देवेश, अरविंद, महेंन्द्र,भुवन मिश्रा आदि मौजूद थे।