
बागेश्वर । जिलाधिकारी अनुराधा पाल के निर्देश पर पीएमजीएसवाई ने कपकोट के खाती गांव को जोड़ने वाली सड़क का मलबा हटा दिया है । जिलाधिकारी की कार्रवाई के बाद मोटर मार्ग में आवाजाही प्रारंभ हो गई है । विदित हो कि खाती को जाने वाले मार्ग के किमी 4 पर तेज बरसात से मलबा व बरसाती पानी आ गया था, जिससे स्कूली छात्र-छात्राओं समेत ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था । ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की थी । जिसे गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने इस सबंध में पीएमजीएसवाई को तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए थे । पीएमजीएसवाई ईई अम्बरीश रावत ने बताया कि कपकोट-खाती मोटर मार्ग के किमी 4 पर मलबा हटाते हुए आवागमन के लिए सुचारू कर दिया गया है।

