
कौसानी (बागेश्वर)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कौसानी में जिला पंचायत सदस्य बबलू नेगी द्वारा महिलाओं के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं के बीच केक काटकर महिला दिवस मनाया गया । महिलाओं के द्वारा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर की जा रही भागीदारी और उनके योगदान को सराहा गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य बबलू नेगी ने कहा कि महिलाएं प्रतिदिन घर-परिवार की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाती हैं। परिवार और समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान और उनके प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने भी आपसी संवाद के साथ महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस कार्यक्रम में बुजुर्ग महिलाओं को विशेष सम्मान दिया गया। सभी महिलाओं ने जिला पंचायत सदस्य बब्लू नेगी के इस प्रयास की मुक्त कण्ठ से प्रशंशा करते उनका आभार जताया।
कार्यक्रम में 85 वर्षीय शांता देवी, 65 वर्षीय गीता नेगी, 60 वर्षीय माया देवी सहित ममता देवी, बबीता देवी, अनीता नेगी, माही नेगी आदि अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

