बागेश्वर – नगर पालिका बागेश्वर में नव-निर्वाचित अध्यक्ष सुरेश खेतवाल,नगर पंचायत कपकोट में गीता ऐठानी एवं गरुड़ नगर पंचायत में भावना वर्मा ने ली शपथ

बागेश्वर । नगर पालिका के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक नुमाईश मैदान में भव्य तरीके से आयोजित किया गया।
नव निर्वाचित अध्यक्ष सुरेश खेतवाल सहित 11 सभासदों को एसडीएम मोनिका ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि जिस विश्वास के साथ जनता ने भरोसा किया उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरेंगे और नगर का चहुंमुखी विकास करेंगे। सुरेश खेतवाल ने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए सभी सभासदों को साथ लेकर पूरे जोश से काम किया जाएगा।
इस मौके पर प्रशासक जिला पंचायत बसंती देव व दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने सभी को बधाई देते हुए नगर के विकास में जनता के विश्वास के अनरूप कार्य करने की अपेक्षा की।
जिलाधिकारी आशीष भटगई ने नव गठित बोर्ड के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले के विकास के लिए टीम भावना के कार्य किया जायेगा। कहा कि नगर के विकास के लिए प्रशासन तत्पर है। साथ ही कहा कि नगर की जो भी समस्याएं है, उन्हें शासन तक पहुँचाया जायेगा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा इंद्र सिंह फर्स्वाण, पुलिस अधीक्षक चंद्र शेखर आर घोड़के, नवीन परिहार, उपजिलाधिकारी मोनिका, ईओ मोहम्मद यामीन, संजय शाह जगाती, कुंदन परिहार, इंद्र सिंह परिहार, किशन सिंह मलड़ा, हेम जोशी, दलीप खेतवाल, हयात सिंह परिहार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जयंत सिंह भाकुनी ने किया। गरुड़ में नव-निर्वाचित अध्यक्ष भावना वर्मा ने अपने सात सभासदों के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली जबकि कपकोट में गीता ऐठानी ने अपने सात सभासदों के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर भब्य समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में भारी संख्या में लोग शामिल थे।

Advertisements

Recent Posts