बागेश्वर:- बीजेपी में शामिल हुआ मुस्लिम समाज….. पढ़े पूरी खबर

बागेश्वर में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहिउद्दीन अहमद के नेतृत्व में कई लोग भाजपा में शामिल हुए और भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने स्व. चंदन रामदास के विकास कार्यों को आगे बढ़ने का संकल्प भी लिय। बता दे कि जिले में लगातार भाजपा का कारवां बढ़ता जा रहा है और अनुसूचित जाति आरक्षित विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा संगठन काफी मजबूत दिख रहा है और लगातार भाजपा में विश्वास रखने वाले लोग भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं तथा भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में आगे आ रहे हैं। इस मामले में भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र और राज्य के विकास की सोच से संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और इससे विपक्षी बौखलाए हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब चंद्रमा मामा दूर के नहीं बल्कि टूर के हो गए हैं। सूर्य के नजदीक भी शीघ्र वैज्ञानिकों की पहुंच होगी तथा विपक्षी अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।