
बागेश्वर। बीते 30 दिसंबर 2021 से क्षेत्र के दो नाबालिग घर से लापता है। मगर अभी तक उनका कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है परेशान परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है जिसके बाद पुलिस टीम नाबालिगों को ढूंढने की पूरी कोशिश कर रही है।
Advertisements

दरअसल यह दोनों छात्र राजकीय इंटर कॉलेज शामा में पढ़ते हैं तथा 2 महीने पहले भी यह दोनों घर से भाग गए थे जिसके बाद पुलिस ने इनकी खोज करके इन्हें घरवालों को सौंपा। मगर इस बार पुलिस इन्हे ढूंढने में अब तक नाकामयाब है थाना अध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने जानकारी दी है, कि धारा 365 के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। तथा क्षेत्र के सभी थानों, चौकी, डीसीआरबी, आरटी सेट, आरजी को भी अलर्ट कर दिया गया है तथा पुलिस प्रशासन द्वारा नाबालिगों की खोज जारी है।

