बागेश्वर- मन्यूडा और पाये गांव को मिली नव वर्ष की सौगात……… लिफ्ट सिंचाई योजना का किया गया लोकार्पण

बागेश्वर। क्षेत्र के ग्रामीण किसानों को सरकार की तरफ से नववर्ष के तोहफे के रुप में लिफ्ट सिंचाई योजना का उपहार दिया गया। दरअसल गरुड़ के मन्यूड़ा और पाये गांव के ग्रामीणों द्वारा खेतों की सिंचाई के लिए सरकार से लिफ्ट सिंचाई की मांग की जा रही थी जिसे सरकार ने नए साल के शुरुआती दिनों में ही पूरा कर दिया है। मन्यूड़ा गांव में विधायक चंदन राम दास ने सिंचाई लिफ्ट का लोकार्पण किया तथा पाए गांव में लिफ्ट का शिलान्यास किया गया।तथा बतौर मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास द्वारा ग्रामीणों को बताया गया कि अब वहां पर सिंचाई की संबंधित कोई भी समस्या नहीं आएगी।


मन्यूड़ा गांव की सिंचाई लिफ्ट बनने में 3.50 करोड़ की लागत लगी तथा पाये गांव की लिफ्ट में दो करोड़ की लागत लगेगी। तथा इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट जो कि विशिष्ट अतिथि थे उनका कहना था कि केंद्र और राज्य सरकार हमेशा किसानों के हित में कार्य करती रही है वह आकर भी किसानों के हित में कार्य करेगी। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी, दीपक पाठक, कनिष्ठ प्रमुख बहादुर कोरंगा, भाजपा एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष जेसी आर्या, मंडल अध्यक्ष हरीश रावत समेत अन्य जन मौजूद रहे।