
बागेश्वर । जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन अनुराधा पाल द्वारा पूर्व में जारी एक आदेश में शरारती तत्वों द्वारा छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्म पर 29 जुलाई 2024 को कक्षा 1 से कक्षा 12 तक स्कूलों की एक दिन की छुट्टी घोषित की जाने सम्बंधी आदेश प्रचारित किया जा रहा हैं,जबकि जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार का कोई आदेश दिनांक 29 जुलाई 2024 के लिए जारी नहीं किया गया है ।
शरारती तत्वों के द्वारा पूर्व में जारी किये गये आदेश में छेड़छाड़ कर भ्रामक सूचना प्रसारित की जा रही है । जिलाधिकारी ने इस प्रकार के शरारती तत्वों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के अन्तर्गत कार्रवाई करने के निर्देश जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को दिए हैं ।

