बागेश्वर:- ठंड बढ़ने से अलाव के सहारे कट रही है लोगों की जिंदगी….. किसानों को है अच्छी बारिश का इंतजार

उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जिलों में मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है। बता दे कि धीरे-धीरे राज्य के हर जिले में ठंड की लहर बढ़ने लगी है बर्फबारी और वर्षा के कारण लगातार बागेश्वर जिले में तापमान गिरता जा रहा है।

सोमवार की रात हुई वर्षा और बर्फबारी के कारण क्षेत्र में शीतलहर दौड़ गई है जिसके कारण लोगों की जिंदगियां अलाव के सहारे कट रही है। सुबह हल्के बादल और दिन में धूप की आंख मिचौली जारी है। पिछले दो दिनों से मौसम लगातार करवट बदल रहा है बादल छाने से रिमझिम वर्षा भी क्षेत्र में दर्ज की गई है जिससे ठंड बढ़ गई है और पारा गिरने से लोगों को गर्म कपड़ों के साथ-साथ अलाव की जरूरत भी महसूस होने लगी है। वही मौसम बदलने से पर्वतीय क्षेत्र में बीमारियां भी शुरू हो गई है। डायरिया आदि की शिकायत लेकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ किसानों को इस दौरान अच्छी वर्षा का इंतजार है ताकि उनकी फसल को फायदा मिल सके।