बागेश्वर – जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण

बागेश्वर – जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें निर्धारित मानकों के अनुरूप डबल लॉक व्यवस्था में सुरक्षित पाई गईं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, साफ-सफाई तथा सुरक्षा प्रबंधन का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वेयरहाउस की सुरक्षा एवं रखरखाव से जुड़े सभी मानकों का निरंतर पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धनी राम टम्टा, बीजेपी प्रतिनिधि मदन राम आगरी, रवि करायत, कांग्रेस प्रतिनिधि चामू सिंह देवली, प्रवीण सिंह साहित निर्वाचन विभाग के कार्मिक उपस्थित रहें।

Advertisements

Leave a Reply