
बागेश्वर । मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि डिग्री कॉलेज खेल मैदान में 29 अगस्त प्रातः 9 बजे से बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमों की सूची संबंधित विभागाध्यक्ष/प्रधानाचार्य से प्रमाणित कराकर 27 अगस्त को शाम 5 बजे तक खेल विभाग में उपलब्ध कराना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में विजेता उप विजेता टीमों को खेल विभाग द्वारा आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
Advertisements


