
बागेश्वर । प्रदेश के पंचायती राज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन एवं जनगणना मंत्री मदन कौशिक शनिवार को बागेश्वर पहुंचेंगे। जिला कार्यालय से जारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री अल्मोड़ा से चलकर दोपहर 1.30 बजे बागेश्वर पहुंचेंगे और 2.15 बजे भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे कलेक्ट्रेट में आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। 3.30 बजे आयुष विभाग और शाम चार बजे पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक होगी। शाम 4.45 बजे बाबा बागनाथ मंदिर में पहुंचेंगे इसके बाद मंत्री शाम पांच बजे पिथौरागढ़ के लिए रवाना होंगे।
Advertisements


