बागेश्वर:-आयुक्त कुमाऊँ मंडल का दो दिवसीय प्रस्तावित जनपद बागेश्वर भ्रमण कार्यक्रम

बागेश्वर । जिला सूचना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुक्त कुमाऊँ मंडल का दिनांक 24 एवं 25 फरवरी 2026 को जनपद बागेश्वर में प्रस्तावित भ्रमण पर रहेंगे । उनका भ्रमण कार्यक्रम इस प्रकार से तय हैं।
24 फरवरी (मंगलवार) के
प्रातः 11:00 बजे से 1 बजे तक – जिला सभागार, बागेश्वर में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न होगी। अपराह्न 1 बजे से 1.30तक जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की बैठक सम्पन्न होगी।
1:30 बजे से 2 बजे तक पुलिस स्टेशनों में कार्यशील सीसीटीवी से संबंधित समीक्षा (ओवरसाइट कमेटी बैठक) सम्पन्न होगी। 3 बजे से 3.30 बजे तक जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया जायेगा। 3.40 बजे से 4 बजे तक काण्डा पम्पिंग पेयजल योजना (सोर्स वर्क) का निरीक्षण किया जायेगा। 4.10 बजे से 5 बजे तक ग्राम खोली में निर्माणाधीन कार्यों एवं प्रस्तावित खेल स्टेडियम स्थल का निरीक्षण किया जायेगा।
25 फरवरी बुधवार को प्रातः 10:30 बजे से 11:30 बजे तक – राष्ट्रीय राजमार्ग 309-ए (बागेश्वर-ताकुला रोड) चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया जायेगा।

Leave a Reply