बागेश्वर:- मुख्य निर्वाचन अधिकारी/अपर सचिव प्रताप सिंह शाह जनपद के दौरे पर ………मतगणना कर्मचारियों के लिए दिये निर्देश

गरुड़ (बागेश्वर) । संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी/अपर सचिव प्रताप सिंह शाह शुक्रवार को जनपद दौरे पर पहुंचे । उन्होंने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल के साथ मतगणना केंद्र वीडी पांडेय डिग्री कालेज का निरीक्षण किया।

Advertisements

इस दौरान स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था जांचने के साथ ही मतगणना कक्ष का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एसओपी के तहत मतगणना कक्ष में मतगणना कर्मचारियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं और प्रबंधनों को यथा समय पूरा करने के निर्देश दिये ।
इस दौरान एसपी अक्षय कोंडे,एआरओ/उप जिलाधिकारी मोनिका,कपकोट अनुराग आर्या,गरुड़ जितेंद्र वर्मा,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैनसिंह मेहरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।