
बागेश्वर में उपचुनाव होने वाले हैं और इस बीच कई ऐसे नेता है जिन्होंने बीजेपी का दामन थामा है। वही इस मामले में लोकसभा सदस्य सांसद अजय टम्टा का कहना है कि बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा 30 हजार से अधिक वोटो के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों के बड़े नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं तथा इस चुनाव को भाजपा विकास के मुद्दे और चंदन राम दास के सपनों को पूरा करने के लिए लड़ रही है। बीजेपी पार्टी प्रत्याशी तय होने के बाद बागेश्वर उपचुनाव में लगातार सक्रिय दिखाई दे रही है वहीं लोकसभा सदस्य सांसद अजय टम्टा ने सतीश चंद्र जोशी पार्क में कार्यक्रम के दौरान पत्रकार वार्ता में कहा कि बीते वर्ष 2022 में चंदन रामदास 14000 मतों से जीते थे और सभी रिकॉर्ड उपचुनाव में ध्वस्त होंगे। चंदन रामदास की पत्नी पार्वती दास को अपार जन समर्थन मिल रहा है और नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा की लहर दिखाई दे रही है लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। इसके साथ ही बॉबी पवार की गिरफ्तारी का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षियों के पास कोई मुद्दा न होने के कारण आरोप- प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं।

