
बागेश्वर । चिकित्सा स्वास्थ एवं चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा,विद्यालयी शिक्षा एवं संस्कृति शिक्षा मंत्री उत्तराखंड़ सरकार डॉ धन सिंह रावत जिले के भ्रमण पर रहेंगे। जिला कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार चिकित्सा स्वास्थ एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री 17 दिसंबर को 2.30 बजे चौखुटिया से चलकर 5.30 बजे बागेश्वर पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे तथा रात्रि विश्राम लोनिवि अतिथि गृह में करेंगे। अगले दिन 10.30 बजे जिलाधिकारी कार्यालय प्रांगण में शिक्षा एवं स्वास्थ विभाग से संबंधित शिलान्यास,लोकार्पण एवं भूमि भूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। 11.30 बजे से जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में स्वास्थ, शिक्षा एवं सहकारिता के संबंध में अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक लेंगे तथा एक बजे बागेश्वर से चलकर दो बजे कांडा में आयोजित कांडा महोत्सव के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पिथौरागढ़ के लिए रवाना होंगे।