
उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर में सीएचओ एवं फार्मासिस्ट के कुल 31 पद रिक्त हैं। बता दे कि इनमें से 16 पद सीएचओ और 15 पद फार्मासिस्ट के रिक्त हैं। ब्लॉक के ग्रामीण अंचलों में बने हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद फिलहाल रक्त चल रहे हैं और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा उपकेंद्रों में फार्मासिस्ट के भी 15 पद खाली हैं।
ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने के लिए सीएचसी कपकोट जाना पड़ रहा है और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में हेल्थ एवं वैलनेस केंद्र अहम योगदान देते हैं और यहां पर बड़ी छोटी सभी बीमारियों की जांच होती है मगर यहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं फार्मासिस्ट के पद खाली होने के कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और मरीजो को काफी दिक्कतें भी आ रही हैं।

