बागेश्वर -14–17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों हेतु 10 दिवसीय जिला स्तरीय बैटरी टेस्ट एवं विशेष प्रशिक्षण शिविर 21 फरवरी से

बागेश्वर । खेल विभाग बागेश्वर द्वारा स्पेशल कंपोनेंट प्लान के अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए 10 दिवसीय जिला स्तरीय बैटरी टेस्ट एवं विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 21 फरवरी, 2026 से 02 मार्च, 2026 तक इण्डोर स्टेडियम स्थित ताइक्वांडो हॉल, बागेश्वर में आयोजित होगा।
शिविर के लिए कुल 30 प्रतिभागियों (15 बालक एवं 15 बालिकाएं) का चयन किया जाएगा। पंजीकरण के समय अभ्यर्थियों को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
जिला खेल विभाग द्वारा चयनित प्रतिभागियों हेतु आवागमन, भोजन, आवास एवं खेल किट की व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुसार उपलब्ध कराई जाएगी।
इच्छुक खिलाड़ी दिनांक 21 फरवरी, 2026 को प्रातः 10:00 बजे जिला खेल कार्यालय, बागेश्वर में आवश्यक अभिलेखों सहित उपस्थित होकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित कर सकते हैं।

Leave a Reply