
उत्तराखंड राज्य के देहरादून में अर्जुन हत्याकांड का खुलासा पुलिस द्वारा कर लिया गया है। देहरादून में कारोबारी और टेनिस प्लेयर अर्जुन शर्मा को तिब्बती मार्केट के पास गोली मार कर उसकी हत्या कर दी गई ऐसे में पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और यह बात सामने आई है कि अर्जुन की मां ने ही उसे मारने की सुपारी दी थी। मां बीना शर्मा ने अपने साथी विनोद उनियाल ,डॉक्टर अजय खन्ना के साथ मिलकर अर्जुन शर्मा की हत्या की सुपारी दी थी पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्यारोपी राजीव तथा उसके साथी पंकज को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया है। इस हत्याकांड की असल वजह प्रॉपर्टी विवाद सामने आया है और प्रॉपर्टी के चलते ही अर्जुन की मां ने उसे मरवा दिया।

