महंगाई की मार के बीच एक और झटका -: अब नमक भी महंगा!

दिन पर दिन महंगाई बढ़ती जा रही है| इसी बीच लोगों को एक नया झटका लगने वाला है| देश में नमक महंगा होने वाला है| मिली जानकारी के मुताबिक, टाटा नमक की कीमतें बढ़ने वाली है| कंपनी ने महंगाई के दबाव में अपने प्रोडक्ट की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है| टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के एमडी और सीईओ सुनील डिसूजा ने कहा कि, टाटा नमक की कीमतें बढ़ सकती है| महंगाई के दबाव से निपटने के लिए कंपनियों को यह फैसला लेना पड़ा है| अपने प्रोडक्ट पर मार्जिन को सुरक्षित करने के लिए उन्हें यह फैसला लेना पड़ रहा है| बताते चलें कि कंपनी की ओर से यह नहीं बताया गया है कि कंपनी की कीमतें कब और कितनी बढ़ेगी| अभी बाजार में 1 किलो टाटा नमक की कीमत ₹28 प्रति किलो है| टाटा कंज्यूमर की ओर से जारी नतीजों के मुताबिक कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 38 फ़ीसदी बढ़कर 255 करोड़ रुपए पहुंच गया है| अब कंपनी के प्रोडक्ट की कीमतें बढ़ने से आम लोगों पर महंगाई का बोझ पड़ना तय हो गया है|