मिस इंडिया 2023 के नाम का ऐलान, नंदिनी के सिर सजा ताज

फेमिना मिस इंडिया 2023 का ऐलान हो चुका है| इस बार मिस इंडिया का ताज राजस्थान की नंदिनी गुप्ता के सिर सजा है| जबकि दिल्ली की श्रेया पूंजा पहली रनर-अप और मणिपुर की थॉनाओजाम स्ट्रेला लुवांग दूसरी रनर-अप रही|


बताते चलें कि मिस इंडिया 2023 का ग्रैंड फिनाले इंफाल मणिपुर में हुआ था| इसमें अनन्या पांडे से लेकर कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और नेहा धूपिया जैसे बॉलीवुड स्टार शामिल हुए|
इस दौरान पूर्व विजेता भी मौजूद रहे| जिसमें सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, मनासा वाराणसी, सुमन राव और शिवानी जाधव ने भी अपनी परफॉर्मेंस दी|
राज्य विजेताओं को फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स 2022 और मेंटर नेहा धूपिया, कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस, निर्देशक हर्षवर्धन कुलकर्णी, बॉक्सिंग आईऑन लैशराम सरिता देवी और डिजाइनर रॉकी स्टार और नम्रता जोशीपुरा के एक एलीट पैनल के इस कार्यक्रम को जज किया|


देश भर की महिलाओं ने इसमें संघर्ष किया| जिसमें से नंदिनी गुप्ता ने इस पर फतह हासिल की| इस प्रतियोगिता में 29 राज्यों के प्रतिनिधियों और सभी केंद्र शासित प्रदेशों के कंटेस्टेंट्स आए थे| जिसमें से 30 कंटेस्टेंट्स को शामिल किया गया था|
नंदिनी गुप्ता 19 साल की है| वह अभी एक मॉडल है और उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है|