अल्मोड़ा :- नव मतदाता अभियान के माध्यम से युवाओं को भाजपा से जोड़ रहा युवा मोर्चा

भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड में नजर आने लगी है सम्मेलनों बैठकों और अभियानों के माध्यम से जनता के बीच लगातार अपनी पैठ बनाने में जुटी हुई है इसी क्रम में आज से संपूर्ण उत्तराखंड के समस्त 14 सांगठनिक जनपदों में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के आवाहन पर नव मतदाता अभियान की शुरुआत की गई यह कार्यक्रम आगामी 1 सप्ताह तक अल्मोड़ा जनपद के समस्त 23 मंडलों और छह विधानसभाओं में चलेगा आज अल्मोड़ा में कार्यक्रम की शुरुआत अल्मोड़ा नगर अध्यक्ष अर्जुन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में की गई जिसमें मुख्य अतिथि युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल और विशिष्ट अतिथि पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलखवा ल , नगर अध्यक्ष भाजपा कैलाशपुर रानी रहे।

भाजयुमो द्वारा नव मतदाता अभियान की शुरुआत करते हुए कुल 21 नव मतदाताओं का पंजीकरण किया गया, जिला महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा सौरभ वर्मा ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरी तरह से 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है भारतीय जनता पार्टी के पिछले 5 वर्षों के विकास कार्यों को जनता के बीच में ले जाने का कार्य भारतीय जनता युवा मोर्चा कर रहा है इसी क्रम में नए एवं युवा मतदाताओं को संगठन की विचारधारा से अवगत कराने के लिए 9 मतदाता अभियान की शुरुआत की गई है यह कार्यक्रम अल्मोड़ा जनपद में आगामी 1 सप्ताह तक चलेगा जिसमें सभी कई संगठनों में 9 मतदाताओं का पंजीकरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में हवालबाग मंडल अध्यक्ष राहुल बिष्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं ग्राम प्रधान कसून सुंदर मटियानी , विभाग संयोजक मनीष बिष्ट, जिला संयोजक सोशल मीडिया नमन गुरुरानी, नगर महामंत्री दीक्षित जोशी, नगर उपाध्यक्ष पियूष टम्टा, आशीष टम्टा, नगर मीडिया प्रभारी निखिल कुमार टम्टा, नगर कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु पर्गाई, आदि उपस्थित रहे।