अल्मोड़ा:- युवा कल्याण अधिकारी सोनू सर द्वारा कोच यशपाल भट्ट व सहायक कोच अमन प्रसाद को स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

खेल महाकुंभ-2024 का जिला स्तरीय कराटे व जूडो प्रतियोगिता को संपन्न कराने के अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी (D.R.O) सोनू सर द्वारा स्मृति चिन्ह देकर कराटे व जूडो कोच यशपाल भट्ट व सहायक कोच अमन प्रसाद को सम्मानित किया। यह सामान प्रकार कोच यशपाल भट्ट काफी खुश है और उन्हें सगे संबंधियों एवं अन्य लोगों द्वारा बधाइयां दी जा रही है इसके साथ ही उनके आगे के भविष्य के लिए भी उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयां मिल रही हैं।