अल्मोड़ा:- नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

अल्मोड़ा। जिले में नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में आरोपित युवक को गिरफ्तार कर दिया गया है युवक ने नाबालिक से दुष्कर्म कर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी जिसके बाद पुलिस द्वारा उसे जेल भेज दिया गया है। पीड़ित के परिजनों ने थाने पहुंचकर नामजद आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी और पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी को थाना क्षेत्र के चापड़ बैंड के पास से गिरफ्तार किया। दन्या थाने में बीते बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी गई थी कि उसकी नाबालिक पुत्री के साथ सुहेल नामक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो तथा फोटो वायरल करने की धमकी भी दी इसके साथ ही उसने जान से मारने की धमकी भी दी है। मामले में एसएसपी देवेंद्र पींचा ने संबंधित थाना प्रभारी को जल्द से जल्द जांच करते हुए आरोपित को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए इसके बाद पुलिस द्वारा बुढ़ानपुर मुरादाबाद निवासी सुहेल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply