अल्मोड़ा -: युवा शटलर चिराग सेन ने रचा इतिहास, सीएम धामी ने जताई खुशी

गुवाहाटी असम में आयोजित 85वीं सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में अल्मोड़ा जिले के शटलर चिराग सेन ने चैंपियनशिप जीत कर जिले का नाम रोशन किया है| युवा शटलर सेन ने शानदार प्रदर्शन कर पुरुष एकल वर्ग का खिताब अपने नाम किया| उन्होंने फाइनल मुकाबले में तेलंगाना के थारुन एम को हराया|
बता दें, सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में पहली बार उत्तराखंड को स्वर्ण पदक प्राप्त हुए हैं| उनकी इस उपलब्धि पर गृह क्षेत्र में खुशी की लहर है|

Advertisements


उत्तराखंड बैडमिंटन संगठन के सचिव बीएस मनकोटी के मुताबिक, चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में अल्मोड़ा के चिराग सेन ने तेलंगाना के थारुन एम को 21-14, 13-21, 21-9 के अंतर से पराजित कर चैंपियनशिप जीती| उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर मुख्यमंत्री धामी, खेल सचिव अमित कुमार सिन्हा, उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत कई लोगों ने उन्हें, पिता और कोच डीके सेन और माता निर्मला धीरेन सेन को बधाई दी| उनकी उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है|