अल्मोड़ा:- स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार हेतु सौंपा गया यूजर चार्ज वसूली का कार्य

अल्मोड़ा। जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को यूजर चार्ज वसूली का काम सौंपा गया है। नगर निगम सभागार में बीते बृहस्पतिवार को निगम अधिकारियों और महिला स्वयं सहायता समूह की बैठक हुई। इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह का कहना था कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार देने के लिए यह कार्य सौपा गया है और महिलाएं जो यूजर चार्ज वसूलेंगी उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाएगी इसके साथ ही वार्डों में स्वच्छता जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा और आवासीय परिवारों से ₹20 प्रतिमाह तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 50 से 250 रुपए प्रतिमाह यूजर चार्ज लिया जाएगा।

Leave a Reply