अल्मोड़ा| सावन के महीने में शिव जलाभिषेक के लिए गंगाजल की जरूरत पड़ती है| कई बार गंगा जल उपलब्ध ना होने पर लोग परेशान रहते हैं| गोमुख का गंगाजल लोग अपने नजदीकी डाकघर से प्राप्त कर सकते हैं| सावन महीने में गंगाजल की मांग बढ़ गई है| प्रधान डाकघर अल्मोड़ा में जुलाई में गंगाजल बेचकर 1800 रुपये की कमाई की है| बीते कुछ समय से कोरोना के चलते तीर्थ यात्रा पर रोक लगी थी| ऐसे में लोगों के पास गंगाजल नहीं है| सावन माह में हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग भगवान शिव का पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक करते हैं| अल्मोड़ा डाक मंडल ‘गंगा जल आपके द्वार’ योजना के तहत गंगाजल बेच रहा है| प्रधान डाकघर अल्मोड़ा में जुलाई में 480 गंगाजल की बोतले आई थी| अल्मोड़ा 48 बोतल और रानीखेत के डाकघर में 12 बोतलों की बिक्री हुई| गंगाजल की बिक्री से जुलाई में 1800 रुपये की कमाई हुई| 150 मिली लीटर गंगाजल की बोतल की कीमत सिर्फ ₹30 है| कम कीमत में लोग इसे हाथों-हाथ खरीद रहे है| सुंदर दिखने वाली गंगा जल की बोतल पूरी तरह से सील है| सावन के पवित्र माह में गंगाजल की मांग बढ़ गई है| अधिक बिक्री के चलते बड़ी मात्रा में गंगाजल मंगाया गया| शाखा उप डाकघरों में भी अब गंगाजल मिलेगा|
Recent Posts
- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025:- एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त, आप की स्थिति अलग-अलग अनुमानों में भिन्न
- बागेश्वर:- अनधिकृत व्यक्ति का वेयर हाउस परिसर में प्रवेश पर सख्ती से लगे रोक -डीएम
- बागेश्वर:- अग्निशमन एवं रोकथाम के वालियंटर,फायर फाइटर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण……डीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ
- बागेश्वर:- बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत निकाली जन -जागरुकता रैली…..डीएम एवं एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
- Uttarakhand:- बारिश और बर्फबारी के साथ-साथ अब जंगल की आग को लेकर भी पूर्वानुमान जारी करेगा मौसम विभाग