अल्मोड़ा:- जिला अस्पताल में खून न मिलने के कारण हुआ हंगामा….. पहुंची पुलिस….. जांच शुरू

अल्मोड़ा। जिले के अस्पताल में खून न मिलने के कारण जमकर हंगामा हुआ। बता दे कि मरीज के स्वजनों ने अस्पताल में खूब हंगामा किया और ब्लड बैंक कर्मचारी से वाद विवाद तथा हाथापाई भी हो गई। जब मामला बढ़ गया तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने सबको शांत कराया। वहीं मरीज के स्वजन बिना खून लिए वापस चले गए। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दे कि एक महिला गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंची देर शाम हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मरीज के स्वजनों से कहा कि ब्लड की आवश्यकता है महिला का ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव था मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक ना होने के कारण तिमारदार को खून के लिए जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन वहां भी ए पॉजिटिव ब्लड ग्रुप नहीं मिल पाया टेक्निशियनों ने कहा कि इस ब्लड ग्रुप का कोई आदमी ले आओ तो खून मिल जाएगा ब्लड बैंक में खून न मिलने से मरीज के स्वजनों ने आपा खो दिया और इस बीच कर्मचारियों के साथ हाथापाई भी हो गई। जब मामला बढ़ता गया तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मरीज के स्वजन बिना ब्लड लिए वापस लौट गए। बता दें कि अस्पताल में आए दिन रक्तदान शिविर होता है उसके बाद भी खून न होना एक गंभीर विषय है जबकि बैंक में हर समय प्रत्येक ब्लड ग्रुप का रक्त उपलब्ध होना चाहिए इस मामले को लेकर अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।