अल्मोड़ा – एसएसजे की दो छात्राएं गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित

अल्मोड़ा| आज होनहार बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है, अपनी अभूतपूर्व उपलब्धियां के चलते समूचे उत्तराखंड का नाम बढ़ाने वाली ऐसी ही राज्य की दो प्रतिभावान बेटियों से संबंधित खबर आज बताते हैं| अल्मोड़ा जिले के 77वीं यूके बटालियन एनसीसी की दो कैडेट्स आगामी 26 जनवरी को कर्तव्यपथ पर आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में सम्मिलित होंगे|

Advertisements


बता दें, सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में बीएससी तृतीय वर्ष में अध्यनरत एनसीसी कैडेट निधि कार्की और बीए द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत कैडेट वैशाली बिष्ट की, जो आगामी गणतंत्र दिवस पर कर्तव्यपथ में कदमताल करते हुए नजर आएंगी| उनकी इस उपलब्धि पर सभी ने खुशी जताई है|


दोनों छात्राओं की उपलब्धि पर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय मैं खुशी का माहौल है| गणतंत्र दिवस परेड के लिए उनका चयन होने पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, परिसर निदेशक प्रवीण बिष्ट सहित सभी ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है|