
अल्मोड़ा। जिले में वाहन दुर्घटना के दौरान दो लोगों की मौत हो गई है। बता दे कि जिले में दो अलग-अलग हादसे हुए और इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटनाएं नगर और मजखाली में हुई पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद मृतकों के परिवार वालों को उनके शव सौप दिए हैं और हादसे से परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक बैजी टांडा विकासखंड लमगड़ा हाल धारानौला निवासी दिव्यांश मेर उम्र 24 वर्ष मंगलवार की देर रात कुमाऊं महोत्सव देख किराए के कमरे में वापस लौट रहा था तभी रात को 11:45 में उनकी बाइक ने नियंत्रण खो दिया और देखते ही देखते बाइक ने तीन राहगीरों को भी चपेट में ले लिया इसके बाद बाइक पलट गई और इस दौरान दिव्यांश को काफी चोट भी आई।
जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और वही इस हादसे के दौरान घायल हुए तीनों लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा दूसरा हादसा मजखाली में हुआ जहां बुधवार की सुबह 9:30 बजे कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई इसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया और 56 वर्षीय कैलाश सिंह को राजकीय चिकित्सालय रानीखेत भेजा गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि जिले में एक के बाद एक दो मौतें हो चुकी है और मजखाली में भी शोक की लहर है।

