अल्मोड़ा- जिले में मनाया जाएगा दो दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव…. पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा। जिले में आगामी जन्माष्टमी महोत्सव 2 दिन तक मनाया जाएगा। बता दें कि मां नंदा सर्वदलीय समिति की बैठक में जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार दो दिवसीय महोत्सव मनाया जाएगा।रविवार को नंदा देवी मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में समिति की महिलाओं ने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव को भव्य रुप दिया जाएगा।5 सितंबर को पहले दिन गरबा और डांडिया समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसके बाद 6 सितंबर को नगर में राधा कृष्ण की झांकी समेत मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि जो महिलाएं गरबा और डांडिया नृत्य में भाग लेना चाहती है वह 19 जुलाई को शाम 4:00 बजे नंदा देवी मंदिर परिसर में पहुंचे और अपना पंजीकरण कराएं। इस दौरान इस समिति की अध्यक्ष मीना भैसोड़ा, सचिव गीता मेहरा ,भगवती बिष्ट समेत अन्य महिलाएं उपस्थित रही।