अल्मोड़ा:- मल्ला महल में महिला कल्याण संस्था द्वारा आयोजित दो दिवसीय होली महोत्सव का हुआ शुभारंभ

महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा द्वारा आयोजित 36 वें दो दिवसीय होली महोत्सव प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कैलाश शर्मा , अंजली शर्मा, महापौर नगर निगम अल्मोड़ा अधयक्ष अजय वर्मा, त्रिलोक लटवाल, अखिलेश थापा, मनमोहन चौधरी, ,कपिल मल्होत्रा,विशिष्ट अतिथियों महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, मीता उपाध्याय व सभी सदस्यों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।‌ इस अवसर पर महिला कल्याण संस्था परिवार की समस्त महिलाओं के द्वारा सभी अतिथियों को तथा एक दूसरे को अबीर गुलाल का टीका व टोपी पहनाकर शुभकामनाएं दी गई।
आज की इस 36वीं होली गायन, वादन, नृत्य और स्वांग प्रतियोगिता में स्थानीय महिलाओं के बारह दलों/संस्थाओं – त्रिपुरा सुंदरी महिला समिति, देवी मंदिर खत्याड़ी, कोकिला महिला सांस्कृतिक समिति माल गांव, मां जगदंबा टीम धारानौला, कुमाऊंनी सांस्कृतिक टीम स्यूनरा कोट, मां दुर्गा समिति दुगाल खोला, मां दुर्गा शक्ति टीम लक्ष्मी इंद्रा कॉलोनी, महिला शक्ति ग्रुप हीर स्टेडियम,आंचल देवी न्यू कालोनी सदस्य, नीलकंठ सत्संग समिति,दीपालय समूह, दुगाल खोला अल्मोड़ा ने प्रतिभाग किया।
इस प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों के द्वारा होली गायन वादन नृत्य के साथ साथ एक से एक सुंदर हास्य व्यंग, शिक्षा प्रद स्वांग का मंचन कर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया सभी प्रतिभागी महिलाओं की प्रस्तुति बहुत ही उत्कृष्ट थी।
‌उल्लेखनीय बात यह है कि पिछले 36 वर्षों से महिला कल्याण संस्था इस आयोजन को अल्मोड़ा में आयोजित करती आ रही है, जिसमें कुमाऊं अंचल से भी कई महिला होल्यार अपनी अपनी सांस्कृतिक संस्थाओं के साथ प्रतिभाग करती आ रही हैं। इस होली प्रतियोगिता को सफल बनाने में महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा परिवार कि अध्यक्ष रीता दुर्गापाल,मीता उपाध्याय, पुष्पा सती, ममता चौहान, अनीता रावत, चन्द्रा अग्रवाल आशा पंत,दीपा, गीता साह,राधिका जोशी,रमा जोशी,सतीश जोशी के द्वारा महत्वपूर्ण सेवाएं दी जा रही है।
आज इस होली प्रतियोगिता के निर्णायकों में थे नैनीताल से रंगकर्मी बृजमोहन जोशी, अल्मोड़ा से श्रीमती चंचल तिवारी, डॉ. ललित मोहन जोशी, नवीन बिष्ट।
आज के इस कार्यक्रम का संचालन मीता उपाध्याय तथा पुष्पा सती के द्वारा किया गया।

Leave a Reply