
अल्मोड़ा। जिले के देघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिंतोली नागचूला खाल मोटर मार्ग में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्राली गढ़वाल से चिंतोली जा रही थी और इस दौरान यह हादसा हो गया जिसमें दो लोगों की जान चली गई और दो लोग घायल हो गए जिन्हें स्थानीय अस्पताल लाया गया मगर गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। मृतक तथा घायल सभी चिंतोली निवासी हैं यह हादसा आज रविवार को हुआ जब ट्रैक्टर ट्राली गढ़वाल से चिंतोली जा रही थी और इसमें दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय दर्शन सिंह और 24 वर्षीय चंदन सिंह के नाम से हुई है यह दोनों चिंतोली ग्राम निवासी हैं और इसी दौरान घायल गोपाल सिंह उम्र 24 वर्ष तथा नरेंद्र सिंह उम्र 18 वर्ष को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

