
अल्मोड़ा| जिले के हवालबाग ब्लॉक के कसून गांव में डायरिया से पीड़ित 9 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गयी| ग्रामीणों के मुताबिक कसूर गांव में 10 से ज्यादा बच्चे उल्टी बुखार से बीमार है| बच्चे की मौत से स्वास्थ्य विभाग हड़कंप मचा है| आज डॉक्टरों की टीम गांव जाएगी|
मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के हवालबाग ब्लॉक के कसून गांव निवासी मयंक मटियानी पुत्र संजय मटियानी चौथी कक्षा में पढ़ता है| 2 दिन पहले मयंक और उसके साथियों ने गांव में आइसक्रीम खाई थी| बुधवार से मयंक को तेज बुखार चढ़ गया| देर रात उसे दस्त भी लगने लगे| इस पर परिजन गुरुवार सुबह निजी वाहन से मयंक को अल्मोड़ा जिला अस्पताल आ रहे थे| अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया| ग्रामीणों के अनुसार गांव में 10 से अधिक बच्चे बीमार है| 6 किमी दूरी पर अस्पताल में भी उपचार की कोई खास व्यवस्था नहीं है| इसी को देखते हुए लोग बच्चों को करीब 26 किमी दूर अल्मोड़ा लाते हैं| पीएमएस जिला अस्पताल, डॉ. कुसुमलता ने कहा, बच्चा ब्राॅटडेड अस्पताल लाया गया था| पता चला है कि दस्त से उसकी मौत हुई है| शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है|
वही मयंक परिवार का इकलौता पुत्र था उसकी एक छोटी बहन है| मृतक के पिता संजय ने कहा कि वह अल्मोड़ा में प्राइवेट नौकरी करते हैं| ग्रामीणों ने बताया कि मंयक के अलावा गांव में 10 से अधिक और बच्चे बुखार की चपेट में है|
